National Startup Day : नेशनल स्टार्टअप डे पर सीएम शिवराज का युवाओं से आह्वान ‘सपनों को साकार करो’

National Startup Day : नेशनल स्टार्टअप डे पर सीएम शिवराज का युवाओं से आह्वान ‘सपनों को साकार करो’

National Startup Day : आज 16 जनवरी को देश में पहला नेशनल स्टार्टअप डे मनाया जा रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप उद्यमियों के साथ संवाद के दौरान ये दिन मनाए जाने की घोषणा की थी। पीएम बनने के बाद से ही वे लगातार नव उद्यमियो को प्रोत्साहित करने और स्टार्ट अप पर जोर देते रहे हैं। 2015 में स्वतंत्रता दिवस पर उन्होने लालकिले से स्टार्टअप इंडिया पहल का ऐलान भी किया था। 16 जनवरी 2016 को दिल्ली के विज्ञान भवन में स्टार्ट अप इंडिया पहल की लॉन्चिंग  की गई थी

स्टार्टअप उस कंपनी या व्यवसाय को कहते हैं जो नवीन है और जिसने हाल ही में कामकाज शुरू किया हो। कुछ नए आइडिया और विचारों के साथ एक व्यक्ति या फिर कुछ लोग मिलकर भी ये कार्य कर सकते हैं। साझेदारी, कंपनी या अस्थायी संगठन के रूप में शुरू किये गये उद्यम को स्टार्टअप की श्रेणी में शामिल किया जाता है जो एक स्केलेबल व्यापार मॉडल की खोज के लिए शुरू किया गया  हो। इसके जरिए किसी विशेष वस्तु या उत्पाद या सेवा की पेशकश के परिणामस्वरूप व्यवसाय करना है। सामान्यतया ऐसी कंपनी सीमित राजस्व और उच्च लागत के साथ शुरू होती है। कार्य कुशल लोग अपनी विशेषज्ञता के साथ मिलकर आइडिया पर काम करते हैं और ग्राहकों को यूनिक सर्विस या प्रोडक्ट दिया जाता है।

आज के दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ‘मेरे युवा बेटे-बेटियों, अपने सपनों को उड़ान दो, अपने इनोवेटिव आयडिया पर काम करो। गंभीरता से विचार कर कदम आगे बढ़ाओ, क्योंकि यही स्वर्णिम काल है। स्वयं के साथ प्रदेश व देश की उन्नति को और गति दो। National Startup Day पर संकल्प लो की अपने सपनों के साकार होने तक विराम नहीं लोगे।’ बता दें कि हाल ही में इंदौर में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी स्टार्टअप को लेकर बात हुई और मुख्यमंत्री लगातार स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करते हुए युवाओं को इसके लिए प्रेरित करते रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews