प्रदेश के कॉलेजों में UG, PG व NCTE पाठयक्रमों में CLC और तीसरे चरण के लिए इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विभाग के अनुसार स्नातक के लिए लगभग 90 हजार एवं स्नातकोत्तर के लिए लगभग 30 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है। कुल 1 लाख 20 हजार विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा संस्थानों में अपना प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है।
admission

उच्च शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक (UG) , स्नातकोत्तर (PG) एवं एनसीटीई (NCTE) पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया के दो चरण पूरे हो गये हैं, पहले चरण में कुल 1 लाख 20 हजार विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा संस्थानों में अपना प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है। वहीं दूसरे चरण में पंजीयन के लिए बुधवार अंतिम तिथि थी, शासन ने अब तीसरे चरण और सीएलसी चरण का टाइम टेबल घोषित कर दिया है, इसके लिए 25 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महाविद्यालयों में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एनसीटीई पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम चरण में अब तक लगभग 1 लाख 33 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया है। इनमें एनसीटीई पाठ्यक्रमों में लगभग 14 हजार विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है।

इस सत्र में लगभग 2 लाख अधिक रजिस्ट्रेशन हुए

उच्च शिक्षा विभाग ने बताया कि द्वितीय चरण के पंजीयन के लिए बुधवार अंतिम तिथि थी, पंजीयन के अंतिम दिन शाम 6 बजे तक लगभग एक लाख विद्यार्थियों ने पंजीयन कर लिया है। इसमें स्नातक में लगभग 55 हजार, स्नातकोत्तर में 23 हजार, एवं एनसीटीई पाठ्यक्रमों में लगभग 20 हजार विद्यार्थियों ने द्वितीय चरण में पंजीयन कराया है। अब तक कुल 5 लाख 15 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीयन कर लिया है। पिछले वर्ष दोनों चरणों में कुल 3 लाख 50 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। पिछले वर्ष की तुलना में इस सत्र में दो चरणों में लगभग 2 लाख अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

25 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

दूसरे चरण के पंजीयन की तारीख समाप्त होने के बाद अब उच्च शिक्षा विभाग ने तीसरे चरण का टाइम टेबल जारी कर दिया है साथ ही सीएलसी चरण भी घोषित कर दिया है, तीसरा चरण और सीएलसी चरण 25 जून से शुरू होगा। 25 जून से 30 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे, UG, PG तीसरे चरण की प्रक्रिया 10 जुलाई को पूरी होगी वहीं NCTE पाठ्यक्रमों के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया 11 जुलाई को पूरी होगी ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews