बिलासपुर मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मध्यप्रदेश से चलने वाली कुछ ट्रेन रद्द

Indore-Darbhanga Special Train

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन में तीसरी लाइन जोड़ने के लिए प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 25 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक किया जायेगा, जिसके फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

निरस्त होने वाली गाडियां:-
1- दिनांक 29 नवम्बर 2023 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-संत्रागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2- दिनांक 30 नवम्बर 2023 को संत्रागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
3- दिनांक 22 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4- दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 06 दिसम्बर 2023 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews