स्वास्थ्य मंत्री के बंगले में पोस्टर चस्पा करना NSUI को पड़ा भारी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

FIR on Congress Candidate

Bhopal- NSUI put up posters on Bhopal Health Minister’s bungalow : भोपाल में मंगलवार को स्वास्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले पर NSUI कार्यकर्ता को पोस्टर चस्पा करना महंगा पड़ गया, पुलिस ने बंगले पर मौजूद स्टाफ की शिकायत के बाद NSUI नेता रवि परमार समेत करीब 10 लोगो पर मामला दर्ज किया है, पुलिस ने NSUI नेता रवि परमार सहित कार्यकर्त्ताओं पर संपत्ति निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया है, दरअसल मंगलवार दोपहर NSUI नेता रवि परमार ने कार्यकर्त्ताओ सहित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले में घुसकर प्रदर्शन करते हुए बाहर मुख्य गेट पर पोस्टर चस्पा किया था जिसमें “डॉ बिकाऊ लाल चौधरी की तबादले की दुकान” लिखा था। NSUI ने मेडिकल विभाग में हो रहे तबादलों को लेकर विरोध जताया था।

प्रदर्शन के बाद मौके से निकल गए थे कार्यकर्त्ता 

मंत्री चौधरी के बंगले पर पम्पलेट चस्पा करने के बाद कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की थी, हालांकि उस वक़्त मंत्री बंगले में मौजूद नहीं थे, कार्यकर्त्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी की नेम प्लेट पर डॉ बिकाऊ लाल चौधरी की तबादले की दुकान का पोस्टर चिपकाया था और वही बंगले के मेन गेट में भी पोस्टर चस्पा किए थे। बंगले में मौजूद गार्ड की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews