पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा पर कांग्रेस का कटाक्ष, बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने कहा कि इस हवाई सेवा की बात करें भोपाल से सिंगरौली का किराया अधिक है बनिस्बत दिल्ली से दुबई के। इसे लेकर नरेंद्र सलूजा ने तंज़ किया है कि छिंदवाड़ा चुनाव हारने के बाद नाथ साहब अब ज़्यादातर दुबई में ही रहते है, इसलिये कांग्रेसजनों को दुबई का किराया ज़्यादा याद रहता है क्योंकि उनसे मिलने के अब दुबई जाना पड़ता है।
Saluja

PM Shri Tourism Air Service : आज मध्य प्रदेश में ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया। एक तरफ सरकार हवाई यातायात के ज़रिए पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि इसमें जितना किराया भोपाल से सिंगरौली का है, उससे कम में व्यक्ति दिल्ली से दुबई पहुँच सकता है। कांग्रेस के इस आरोप पर अब बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार किया है।

नरेंद्र सलूजा ने दिया कांग्रेस के कटाक्ष का जवाब

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने कहा कि इस हवाई सेवा की बात करें जो भोपाल से सिंगरौली का किराया अधिक है वहीं दिल्ली से दुबई की फ़्लाइट इससे सस्ती पड़ेगी। इसे लेकर अब बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि ‘आज मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ हुआ है। इससे मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में और ऊंचाइयों को छुयेगा। अब कांग्रेस को इसमें भी तकलीफ़ नज़र आ रही है..कांग्रेस नेता कह रहे है कि किराया दुबई से भी ज़्यादा है। कांग्रेस नेताओ को इतनी जानकारी होना चाहिये कि मध्यप्रदेश सरकार किराये में 50% की राहत दे रही है। वैसे भी छिन्दवाड़ा चुनाव हारने के बाद नाथ साहब अब ज़्यादातर दुबई में ही रहते है, इसलिये कांग्रेसजनों को दुबई का किराया ज़्यादा याद रहता है क्योंकि उनसे मिलने के अब दुबई जाना पड़ता है। और वैसे भी अब चुनाव निपट चुके है , राहुल गांधी जल्द ही विदेश में नज़र आयेंगे। उसके बाद कांग्रेसजन इटली, थाईलैण्ड से भी किराये की तुलना करने लगेंगे।’

आज से शुरु हुई पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा

बता दें कि आज से मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा आरंभ की गई है। इसके तहत प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा गया है। इस हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। इच्छुक पर्यटक ऑफर शेड्यूल और किराए संबंधी जानकारी https://flyola.in/ पर प्राप्त कर सकते हैं। बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल और जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किया जा रहे हैं। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत रीवा शहर को सप्ताह में सोमवार व गुरूवार दो दिन इंदौर, जबलपुर व भोपाल से जोड़ा जा रहा है। ग्वालियर शहर को सप्ताह में दो दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन व शनिवार को भोपाल से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन शहर को सप्ताह में तीन दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर व बुधवार को इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर व रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा जा रहा है। खजुराहो शहर को सप्ताह में एक दिवस शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर से जोड़ा जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews