भोपाल के गांधीनगर में युवक की हत्या के फरार आरोपियों पर पुलिस ने किया 30 हजार का इनाम घोषित

गांधीनगर की BDA कालोनी में रहने वाले अदनान नाम के युवक को कालोनी में ही रहने वाले तीन युवक घर से बुलाकर लाए और पिता के सामने ही चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक और आरोपी पक्ष एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। युवकों में एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था।
पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

BHOPAL CRIME NEWS : राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अदनान नाम के युवक की हत्या के मामलें में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों पर इनाम घोषित किया है पुलिस ने तीन युवकों राज सोलंकी, शुभम सोलंकी और लकी सोलंकी पर 30 हजार का इनाम घोषित करते हुए उनकी तलाशी के प्रयास और तेज कर दिए है।

यह था मामला

दरअसल गांधीनगर की BDA कालोनी में रहने वाले अदनान नाम के युवक को कालोनी में ही रहने वाले तीन युवक घर से बुलाकर लाए और पिता के सामने ही चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक और आरोपी पक्ष एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। युवकों में एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। गांधी नगर पुलिस के अनुसार, बीडीए कालोनी गोंदरमऊ में रहने वाला 25 साल का अदनान मैकेनिक का काम करता था। मोहल्ले में रहने वाले राज सोलंकी, शुभम सोलंकी और लकी सोलंकी उसे बातचीत करने के बहाने बुलाकर अपने साथ ले गए। गली में ले जाने के बाद उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने अदनान के पेट में छुरी से हमला कर दिया। आरोपियों ने अदनान के पेट में एक के ब एक कई वार किए, अदनान के शोर मचाने पर जब तक परिजन पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल अदनान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

हत्या के बाद इलाके में फैला तनाव

सोमवार देर रात हुई हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोहल्ले वाले गांधी नगर थाने पहुंच गए। रहवासी प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वह शांत हो गए। इलाके में तनाव के देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया था, ताकि किसी प्रकार का विवाद नहीं बढ़ने पाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews