मप्र के इन पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों का सीबीआई में चयन

मप्र के इन पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों का सीबीआई में चयन

भोपाल| मध्य प्रदेश के अलग अलग थानों और साइबर सेल में तैनात निरीक्षकों और निरीक्षकों का केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में चयन हुआ है| इन पुलिस अधिकारियों की सीबीआई में निरीक्षक पद पर प्रतिनियुक्ति पांच साल के लिए रहेगी| इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं|

इंदौर साइबर सेल के तीन उपनिरीक्षकों व जबलपुर, भोपाल और बालाघाट के निरीक्षकों को सीबीआई में प्रतिनियुक्ति मिली है| जिनकी पदस्थापना सीबीआई, एसीबी भोपाल, जबलपुर और मुख्यालय नई दिल्ली में तैनाती की गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews