वारंटी बदमाश को तलाशने गई पुलिस टीम, सर्चिंग के दौरान वायरलेस सेट खो बैठा हवलदार

वारंटी बदमाश को तलाशने गई पुलिस टीम, सर्चिंग के दौरान वायरलेस सेट खो बैठा हवलदार

भोपाल। स्थाई वारंटी को पकडऩे गए बजरिया थाने में हवलदार का वॉयरलेस सेट जंगल में चोरी हो गया। 20 दिन तक चली जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। सेट की कीमत करीब 15 हजार रुपए होना बताई जा रही है। बजरिया पुलिस के मुताबिक बीती 4 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोच फैक्ट्री के पास जंगल में स्थाई वारंटी सईद पिस्टल लेकर घूम रहा है। टीआई समेत थाने के करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से पिस्टल भी मिल गई। इस दौरान नाले के पास हवलदार सुंदरलाल सरयाम का वॉयरलेस सेट गिर गया। थाने पहुंचने पर सेट गिरने का पता चला। बाद में पुलिसकर्मियों ने जंगल में सेट को खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने बीस दिन तक वॉयरलेस सेट को खोजने की कोशिश थी। इसके बावजूद भी पुलिस को सेट नहीं मिल पाया। ऐसे में पुलिस ने कल दोपहर आरोपियों पर मामाल दर्ज किया। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews