सब जेल डबरा में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, केन्द्रीय जेल जबलपुर में बंदी की मौत, अधीक्षक को नोटिस जारी

Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

Bhopal-Prisoners Death Case Commission’s notice to the jail superintendent: ग्वालियर जिले की सब जेल डबरा में दुष्कर्म व अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी अविनाश उर्फ गोलू छीपा ने बीते गुरूवार को बंद बैरक में फांसी लगा ली। शाम की गिनती में कैदियों की संख्या कम मिली, तो जेल प्रबंधन को बैरक के जंगले में चादर का फंदा पर एक कैदी लटका मिला। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने जेल अधीक्षक, सब जेल डबरा से एक माह में जवाब मांगा है।

केन्द्रीय जेल जबलपुर में कैदी की मौत

जबलपुर शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय जेल में कैदी मोनू विश्वकर्मा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जेल में उससे मारपीट की गई। वहीं जेल प्रबंधन का कहना है कि नशा नहीं मिलने से उसकी मौत हुई है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, जबलपुर से एक माह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews