कचरे से परेशान आदमपुर छावनी के लोगो को लेकर इंदौर पहुँचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा

कचरे से परेशान आदमपुर छावनी के लोगो को लेकर इंदौर पहुँचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| आदमपुर छावनी में कचरा खंती की समस्या का हल निकालने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है| विधायक शर्मा गुरूवार सुबह नगर निगम आयुक्त के साथ आदमपुर छावनी पहुँचे| शर्मा ने कहा कि आदमपुर छावनी में कचरे की वजह से इतनी बदबू आती है कि एक मिनट खड़े रहा नही जाता । शर्मा ने निगम आयुक्त से कहा नागरिक बहुत परेशान है इनकी परेशानी देखी नही जाती । आदमपुर छावनी से रामेश्वर शर्मा नगर निगम आयुक्त के वी एस चौधरी एवं स्थानीय नागरिको के साथ इंदौर पहुँचे | इंदौर के देव गुराड़ीया में NEPRA कंपनी द्वारा संचालित ट्रेन्चिंग ग्राउंड में आधुनिक मशीनों के माध्यम से कचरा निष्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन किया ।

दरअसल, भोपाल के आदमपुर छावनी में नगर निगम भोपाल द्वारा प्रतिदिन सैकड़ो टन कचरा डंप किया जा रहा है । कचरे की वजह से आदमपुर छावनी के आसपास लगभग एक दर्जन से अधिक गांव दूषित हवा पानी को मजबूर है । छावनी में लाखों टन कचरा जमा है जिससे दूर दूर बदबू और प्रदूषण की वजह से यहाँ अनेक बीमारियों से भी लोग ग्रसित है । भानपुर खंती को जब यहाँ शिफ्ट किया गया था तब यहाँ कचरे के निष्पादन के बड़े बड़े वादे किये गए थे जो खोखले साबित हुए ।

गौरतलब है कि इंदौर एवं भोपाल में प्रतिदिन लगभग एक जैसा 600 टन सूखा एवं गिला कचरा निकलता है । देव गुराड़िया में NEPRA कंपनी द्वारा प्रतिदिन 300 टन सूखे कचरे का निष्पादन किया जाता है । प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के सिद्धांत पर 30 करोड़ से निर्मित ट्रेन्चिंग ग्राउंड से निगम प्रशासन को सालाना आय भी होती है ।

गीले कचरे सब्जी और बचे हुए खाने से बनेगा BIO-CNG
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा इंदौर दौरे के दौरान महिंद्रा ग्रुप द्वारा संचालित चौइतराम मंडी के हरे कचरे एवं बचे हुए भोजन से बनने वाले BIO-CNG एवं खाद के निर्माण प्लांट का अवलोकन करने भी पहुँचे । प्रतिदिन इस प्लांट से 20 टन गीले कचरे का निष्पादन कर BIO-CNG एवं खाद बनायी जाती है । भोपाल में इस प्लांट की क्षमता 300 टन होगी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews