PWD मंत्री राकेश सिंह ने बताये विभागीय नवाचार, बोले- जल्दी ही 3D बिल्डिंग तकनीक अपनाएंगे

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में नहीं है, वह कैसे कह सकते हैं कि किसको रखना है किसको नहीं रखना है, यह विशेष अधिकार मुख्यमंत्री का है पार्टी का है।
PWD Minister Rakesh Singh

PWD Minister Rakesh Singh

रवीन्द्र भवन सभागार, भोपाल में आज अभियंताओं के कौशल विकास हेतु “क्षमता संवर्धन कार्यशाला” का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के 1500 से अधिक अभियंताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘PMS 2.0’, ‘रोड नेटवर्क मास्टर प्लान’ एवं ‘बजट मॉड्यूल’ का शुभारंभ किया साथ ही ‘प्रशिक्षण कार्ययोजना’ का विमोचन किया।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने इंजीनियरिंग क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों  CRRI नई दिल्ली, IAHE नोएडा, IIT बॉम्बे, ESCI हैदराबाद और SPA भोपाल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने विभाग द्वारा कराये जा रहे नवाचारों पर ख़ुशी जताई।

उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग लगातार नवाचार कर रहे है और जनता के पैसे को भी बचा रहा है , उन्होंने कहा कि हमने बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च आकरे जो सॉफ्टवेयर डवलप किया है उससे विभाग के काम भी हो रहे हैं और पैसे की बचत भी हो रही है।

मंत्री ने कहा हम एआई के जरिये शहरों में निर्माण कर कराएँगे, उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं,  ग्रीन बिल्डिंग को लेकर हम काम कर रहे हैं जल्दी ही 3D बिल्डिंग टेक्नोलॉजी का अपनाया जायेगा, हमारे इंजीनियर पूरी क्षमता के साथ नवाचार कर रहे हैं, आने वाले समय में गुणवत्ता और तकनीक की दृष्टि से मध्य प्रदेश में बेहतर स्थिति पर आएंगे।

इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस पर पलटवार 

कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों को हटाने की मांग के सवाल पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में नहीं है, वह कैसे कह सकते हैं कि किसको रखना है किसको नहीं रखना है, यह विशेष अधिकार मुख्यमंत्री का है पार्टी का है। कांग्रेस को सिर्फ विरोध की राजनीति करना है हमारा एजेंडा सिर्फ डेवलपमेंट का है।

केवल PWD नहीं सभी विभाग कर रहे काम 

उज्जैन सिंहस्थ के लिए केवल लोक निर्माण को काम दिए जाने के आरोप पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा ये गलत है सभी विभाग साथ काम कर रहे हैं जिन विभागों की जिम्मेदारी ज्यादा है वे जिम्मेदारी को पूरा करेंगे, संतुलन के साथ में काम करेंगे।

वंदे मातरम के विरोध पर दिया जवाब 

हमने वंदे मातरम के साथ अपना कार्यक्रम शुरू किया है उन्होंने कहा यह स्वागत योग्य कदम है,  मुस्लिम वर्ग के आपत्ति लेने के सवाल पर राकेश सिंह ने कहा कोई आपत्ति लेकर इसके आधार पर निर्णय नहीं होगा। मां के सम्मान में गान कर रहे हैं जिसमें आपको संवैधानिक दर्जा दिया गया है उसे पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews