भोपाल में नाबालिग से दुष्कर्म, रिपोर्ट रीवा के मऊगंज में दर्ज, आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब

पीड़िता को लेकर उसके पिता भोपाल के श्यामला हिल्स थाने पहुंचे, लेकिन 09 घंटे तक बैठाए रखने के बावजूद भी उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, जिसके बाद पीड़िता और उसके पिता अपने गृह नगर रीवा के मऊगंज चले गए।
इंदौर -रेप पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिये घंटो तक दो अस्पतालों में भटकना पड़ा

BHOPAL NEWS : भोपाल के रवींद्र भवन की पार्किंग में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लोक रंग उत्सव के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया, आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त है, लोकरंग उत्सव के दौरान हुई घटना 30 जनवरी की बताई जा रही है।

पार्किंग में दिया घटना को अंजाम 

पीड़िता की माने तो उसके पिता के दोस्त ने लोकरंग उत्सव मेले में खाने पीने की सामग्री का स्टॉल लगाया, इसी दौरान बालिका अपने पिता के साथ उस स्टॉल में पहुंची, इसी दौरान स्टॉल में पहले से खड़े भगवान सिंह मेवाड़ नाबालिग को लेकर पार्किंग में चला गया और वहाँ नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

भोपाल की श्यामला हिल्स पुलिस ने 09 घंटे बैठाया, नहीं लिखी रिपोर्ट 

हैरत की बात है कि घटना का पता चलते ही पीड़िता को लेकर उसके पिता भोपाल के श्यामला हिल्स थाने पहुंचे, लेकिन 09 घंटे तक बैठाए रखने के बावजूद भी उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, जिसके बाद पीड़िता और उसके पिता अपने गृह नगर रीवा के मऊगंज चले गए, यहां पीड़िता ने अपने मऊगंज थाने पहुंच कर पुलिस को अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी, मऊगंज पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज करते हुए केस डायरी भोपाल भेजी है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

भोपाल में केस दर्ज नहीं हुआ, मऊगंज में कराई एफआइआर

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्‍नर, भोपाल से निम्न बिन्दुओं पर प्रतिवेदन मांगा है कि पीड़ित बालिका की रिपोर्ट भोपाल स्थित संबंधित पुलिस थाने में क्यों नहीं लिखी गई और रिपोर्ट मऊगंज पुलिस थाने में 0/25 पर अपराध दर्ज करने के उपरान्‍त भोपाल भेजे जाने की परिस्थिति क्‍यों उत्पन्न हुई इसके साथ ही पीड़ित बालिका के डॉक्टर परीक्षण सुरक्षा परामर्श, विधिक सहायता के संबंध में की गई कारवाई, एवं दोषी के विरुद्ध की गई कार्रवाई के संबंध जांच कराकर तीन सप्ताह में स्‍पष्‍ट प्रतिवेदन मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews