मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी, पिछले 24 घंटे में मिले 6 केस, संक्रमण दर 1.8 पहुंची, एक्टिव केस 163

कोविड से घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता जरूरी

MP COVID 19– मध्यप्रदेश में कोरोना के  मामलों में लगातार कमी आ रही है, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में महज 6 पाज़िटिव मामलें सामने आए है, वही अब एक्टिव केस की संख्या घटकर  163 रह गई है, वही प्रदेश में पाज़िटिव प्रकरण की दर 1.8 प्रतिशत रह गई है, प्रदेश में अब भोपाल में 56 केस, ग्वालियर में 15, इंदौर में 33, जबलपुर में 26, खंडवा में 3, राजगढ़ में 7, रायसेन में 1, सागर में 5, सीहोर में 4, उज्जैन में 8, सिंगरौली में 1, आगर मालवा में 1 केस दतिया में 2 एक्टिव केस है।

कहाँ कितने मामलें 

पिछले 24 घंटे में इंदौर में 2 मामलें वही भोपाल में 1, सीहोर में 1, उज्जैन में 1, होशंगाबाद में एक मामला सामने आये है। डाक्टर्स की माने तो लोगों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है, घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना जरूरी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews