सीधी हादसे को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने की परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग, कहा ‘घटना की न्यायिक जांच हो’

सीधी हादसे को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने की परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग, कहा ‘घटना की न्यायिक जांच हो’

Demand for resignation of Transport Minister : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. गोविंद सिंह ने सीधी बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया एवं घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की है। इसी के साथ उन्होने सीधी बस हादसे को लेकर परिवहन मंत्री से  नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग भी की है। डाॅ. गोविंद सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 50 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 25 लाख एवं साधारण घायलों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाए और इसकी न्यायिक जांच कराई जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात को हुई बस दुर्घटना के लिए परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते बसों में ओवर लोड, अनफिट तथा इस रूट का इन बसों का परमिट भी नहीं था और ना ही बीमा था। उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। डाॅ. सिंह ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 60 से अधिक घायल है एवं लगभग 15 से अधिक लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिल रही है। मृतकों एवं घायलों में सर्वाधिक कोल आदिवासी समुदाय के लोग है, जोकि देश के गृहमंत्री के सतना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं के द्वारा उन्हें प्रलोभन देकर भरकर लाये गये थे।

गोविंद सिंह ने कहा कि इससे पहले भी 16 फरवरी, 2021 को सीधी में हुए बस हादसे में ओवरलोड के कारण 40 से अधिक लोगों की जान गई थी। इसके बाद भी सरकार ने कोई सबक क्यों नहीं लिया है। उन्होने मुख्यमंत्री जी से राजनैतिक इंवेंट बंद करने की मांग की है कि ताकि इस प्रकार के हादसे की पुर्नावृत्ति न हो।नेता प्रतिपक्ष ने घटना में जान गंवाने वालों के निकटतम परिजनों को 50 लाख रूपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 25 लाख रूपये तथा साधारण घायलों को 10 लाख रूपये का मुआवजा देने की भी मांग सरकार से की है। इसके साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग भी की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews