राहत भरी खबर, कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगी लगाम, लेकिन अभी भी सतर्कता जरूरी

mp corona

MP-Corona Update : मध्यप्रदेश के लिए सोमवार का दिन राहत भर दिन रहा, दरअसल कई दिनों बाद यहाँ कोरोना के मामलों में ज्यादा इजाफा नहीं है, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 39 पाज़िटिव केस मिले है जिसके बाद प्रदेश में अब कुल 364 पाज़िटिव केस है, वही भोपाल में 120, ग्वालियर में 44, इंदौर में 55, जबलपुर में 48, राजगढ़ में 35 केस, सागर में 16, सिवनी में 14 केस, सतना में 2, उज्जैन में 4 केस वही आगर मालवा में 4 एक्टिव केस मिले है। वही पोजिटिविटी रेट 12 से घटकर 6 आ गया है, इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी 50 है।

मामलों में कमी 

मध्यप्रदेश में पिछले करीबन 20 दिन से कोरोना के रोजाना ज्यादा मामलें सामने आ रहे है लेकिन सोमवार को आई रिपोर्ट में इन आकंडों में कमी देखी गई है, ऐक्टिव केस में कमी आई है हालांकि चिकित्सक अभी भी लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहे है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews