राजस्व एवं परिवहन मंत्री की अधिकारियों को खरी-खरी, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं

राजस्व एवं परिवहन मंत्री की अधिकारियों को खरी-खरी, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार को राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) के तल्ख तेवर देखने को मिले। उन्होने स्कूल भवन के लोकार्पण तथा महाविद्यालय के शुभारंभ अवसर पर अधिकारियों तथा ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर गुणवत्ता सही नहीं रही तो अधिकारी नौकरी नहीं कर पाएंगे, सीधे सस्पेंड करके घर बैठा दूंगा।

MP College: विभाग ने दिए सख्त निर्देश, 10 दिन में पूरा करें काम वरना होगी कार्रवाई

उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करें। शिकायत मिलने पर संबंधित की जानकारी दें, क्योंकि यह विकास कार्य आपके लिए हो रहे हैं और आप की निगरानी में होने चाहिए। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर में आयोजित शासकीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण तथा शासकीय महाविद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर यह बात कहीं। उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र का हर कार्यकर्ता खुद गोविंद सिंह है, इसलिए अपने क्षेत्र के विकास में आगे बढ़कर सहयोग करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। मंत्री राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है, फिर चाहे वह नलजल योजना हो, सीसी रोड निर्माण कार्य हों या अन्य विकासकार्य। जल्द ही किसानों के लिए विश्रामगृह खोले जायेंगे। जैसीनगर में स्टेडियम का भव्य निर्माण किया जा रहा है। करोड़ों के विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं और क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं है।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि जैसीनगर क्षेत्र अब तक पिछड़े हुए क्षेत्रों में आता था, लेकिन अब यहां इतना विकास हो चुका है कि अब यह विकासशील क्षेत्रों में गिना जाएगा। यहां घर-घर पानी, स्कूल, महाविद्यालय, शासकीय भवनों की इमारतें यहां के विकास की गाथा खुद कह रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसीनगर में महाविद्यालय खुलने से हमारे क्षेत्र की जनता को बहुत ही सहूलियत हुई है। युवाओं के लिए अब अपना गांव छोड़कर सागर पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा, तो वहीं हमारे क्षेत्र की बेटियों के लिए अब दूरी के कारण पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। हर बच्चा पढ़ेगा और हमारा क्षेत्र बढ़ेगा, क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

मंत्री ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर महाविद्यालय के लिए भूमि चिन्हित करें, ताकि जल्द ही महाविद्यालय अपने बिल्डिंग में संचालित हो सके। वर्तमान में यह महाविद्यालय हाई सेकेंडरी स्कूल की नई बिल्डिंग में ही संचालित किया जा रहा है।गोविंद सिंह राजपूत द्वारा जैसीनगर में एक करोड़ 75 लाख की हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण किया तथा इसी भवन में महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम, साहब सिंह, मनीष गुरु बिलहरा, योगेश, राजू बडोनिया, मुन्ना पांडे, धीरज सिंह पप्पू डब्बू भाटिया, गौरी शंकर सोनी, डॉ हेमंत सिंह, नीलेश दुबे, लखन सिंह सत्ताढाना, शुभम द्विवेदी, मोहित ठाकुर युवा मोर्चा मंडल जैसीनगर के कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews