राजधानी भोपाल के पॉश इलाके में दिन-दहाड़े छात्र से 6 लाख की लूट, तीन थानों की पुलिस भी 12 घंटे बाद खाली हाथ

अहमद के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे, अहमद बेहद घबराया हुआ था, परिजनों की माने तो उन्हे अहमद के एक दोस्त पर शक है, पिछले कुछ दिनों से यह दोस्त अहमद से 50 हजार रुपये मांग रहा था
राजधानी भोपाल के पॉश इलाके में दिन-दहाड़े छात्र से 6 लाख की लूट, तीन थानों की पुलिस भी 12 घंटे बाद खाली हाथ

BHOPAL NEWS : भोपाल के कीलनदेव टावर चौराहे पर दिन-दहाड़े एक छात्र से 6 लाख रुपये की लूट हो गई, पीड़ित छात्र अहमद की माने तो बैंक से रुपये निकालकर वह मालवीय नगर अपने घर की तरफ़ जा रहा था तभी अचानक पीछे से आए दो युवकों ने उसे रोका और चाकू की नोक पर उसे नीचे गिराते हुए डिग्गी में रखे 6 लाख रुपये निकाल कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

परिजनों को दोस्तों पर शक 

अहमद के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे, अहमद बेहद घबराया हुआ था, परिजनों की माने तो उन्हे अहमद के एक दोस्त पर शक है, पिछले कुछ दिनों से यह दोस्त अहमद से 50 हजार रुपये मांग रहा था, और शायद उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने अहमद के इस दोस्त से भी पूछताछ की लेकिन घटना के बारे में कोई सबूत नहीं मिल सका।

पुलिस जुटी तलाश में 

फिलहाल घटना के बाद मौके पर DCP प्रियंका शुक्ला, ACP मयूर खण्डेलवाल भी पहुंचे, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, हालांकि पुलिस अहमद से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews