साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लगाया ज़मीन पर भूमाफ़िया के कब्ज़ा करने का आरोप, सीएम मोहन यादव से कार्रवाई की मांग

ये बात थोड़ी हैरान करने वाली है कि भोपाल सांसद ख़ुद अपनी ज़मीन नहीं बचा पा रही। उनका कहना है कि उनकी ज़मीन पर कुछ लोगों ने कब्ज़ा कर लिया है और इसे लेकर उन्होंने सीएम से हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों पर FIR की माँग की है।
Pragya

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी भोपाल में भूमाफियाओं के वर्चस्व का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी है और मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए उनसे कार्रवाई की माँग भी की है। ये सारा मामला उनकी एक ज़मीन से जुड़ा हुआ है।

ज़मीन पर भूमाफ़िया के क़ब्ज़े का आरोप

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल सांसद हैं..लेकिन वो ख़ुद अपनी ही ज़मीन नहीं बचा पा रही। एक्स पर उनकी लिखी पोस्ट से तो कुछ ऐसा ही लगता है जिसमें उन्होंने कहा है कि मंदिर के लिए ख़रीदी गई ज़मीन पर भूमाफ़िया ने क़ब्ज़ा कर लिया है। हालाँकि इसे लेकर कुछ अन्य तरह की बातें भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये एक श्मशान का ज़मीन है, जिसपर प्रज्ञा भारती ने क़ब्ज़ा किया है। लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने मंदिर और आश्रम बनाने के लिए ये ज़मीन ख़रीदी थी, जिसपर अब भूमाफ़िया ने क़ब्ज़ा कर लिया है।

साध्वी प्रज्ञा ने सीएम से की हस्तक्षेप की माँग

इस मुद्दे पर एक्स पर उन्होने लिखा है कि ‘भोपाल में भूमाफियाओं का वर्चस्व है आज मंदिर के लिए खरीदी गई भूमि पर जेसीबी से भूमि समतलीकरण का कार्य कई दिनों से चल रहा था। अभी 2 घंटे पूर्व भूमाफियाओं के लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है और ट्रस्ट की भूमि पर चल रहे कार्य को रोककर जेसीबी के ड्राइवर को पीटा। जेसीबी को तोड़ा फोड़ा, बहुत हानि पहुंचाई। कलेक्टर कमिश्नर को मैंने तुरंत अवगत कराया है, मैं भी मौके पर गई। पुलिस ने मुझे वापस भेज दिया। मान. मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव अपने गृह विभाग को सतर्क कीजिये। भूमाफियाओं पर लगाम कसें।  राष्ट्रकार्य निमित्त ली गई भूमि ना एक इंच भी दूँगी ना ही किसी की एक इंच लूंगी। और जो हानि भूमाफियाओं ने की है उसकी भरपाई भी उन्हीं से की जाए। जो लोग इस काम में लिप्त हैं उनके विरुद्ध FIR  करके कठोरतम कार्यवाही की जाए।’  इस तरह अब सांसद ने सीएम से मामले में दखल देने की माँग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews