शिवराज से बोले सिंधिया, ऐसे लोगों पर हो कठोर कार्रवाई

शिवराज से बोले सिंधिया, ऐसे लोगों पर हो कठोर कार्रवाई

भोपाल| इंदौर के टाटपट्टी बाखल में कोरोना संक्रमण की स्क्रीनिंग करने पहुंची डॉक्टरों की टीम पर हमले की घटना की हर कोई निंदा कर रहा है| टीम पर पथराव करने वाले मुख्य आरोपी समेत 4 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| मामले में कलेक्टर ने सख्त एक्शन लेने की बात कही। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कड़ा रुख अपनाया है| इस बीच वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सीएम से दोषियों पर करवाई और सभी डॉक्टर्स व अन्य सहयोगियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है|

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा- “इंदौर में कोरोना की जांच के लिए गए डॉक्टरों के दल पर पथराव की खबर दुखद एवं निंदनीय है। हमारे देश और प्रदेश के सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना, परिवार से दूर रहकर नागरिकों की देखभाल और सेवा में लगे हुए हैं। उनके साथ इस तरह की घटना अक्षम्य है। ”

एक अन्य ट्वीट में सिंधिया लिखते हैं- “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मेरा अनुरोध है कि मानव सेवा के कार्य में लगे ऐसे सभी डॉक्टर्स अन्य सहयोगियों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ समाज और मानवता से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए।”

गौरतलब है कि इंदौर के टाट पट्टी बाखल इलाके में एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी| उसके संपर्क में जो लोग भी आए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग के लिए गई थी,इस दौरान लोगों ने स्वास्‍थ्य विभाग की टीम का विरोध किया और गुस्से भीड़ ने टीम के साथ मारपीट और पथराव किया| इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| ऐसे समय में जब डॉक्टर्स लोगों की जान बचाने की मुहीम में जुटे हुए हैं, इस तरह की घटना की लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews