सिंधिया ने दीप जलाकर लिया कोरोना को हराने का संकल्प, देखिये वीडियो

सिंधिया ने दीप जलाकर लिया कोरोना को हराने का संकल्प, देखिये वीडियो

भोपाल| कोरोना वायरस के अंधेरे के खिलाफ जंग में रात 9 बजते ही 9 मिनट के लिए दिये, मोमबत्ती, टॉर्च और फोन की फ्लैश लाइट जगमगा उठे। सारे देश ने दीपक की रौशनी से एकजुटता का सन्देश दिया| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक घर की बालकनी में दीये जलाने की अपील की थी, उनकी इस अपील का आसार यह हुआ कि देश में दीवाली सा नजारा दिखा| इस मुहिम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए|

कोरोना के अन्धकार को मिटने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दीप जलाये| इसके साथ ही उन्होंने लोगों के लिए ट्विटर पर वीडियो जारी किया| उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर सभी देशवासियों के साथ आज दीप प्रज्वलित कर कोरोना को हराने का संकल्प लिया। अखंड भारत की ज्योत ने आज सकारात्मक ऊर्जा से विश्व को आलोकित कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews