खरगोन पुलिस पिटाई कांड में दो बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

खरगोन पुलिस पिटाई कांड में दो बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर खरगोन में आतिशबाजी कर रहे लोगों से मारपीट, कार्रवाई मामले के बाद दो बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है| अभिषेक गेहलोत, संयुक्त कलेक्टर और एसडीओपी खरगोन ग्लेडविन एडवर्डकार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है| उन्हें उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया|

दरअसल, खरगोन में 5 अगस्त को शहर के सराफा बाजार में आतिशबाजी की बात पर विवाद हो गया। पुलिस और आतिशबाजी कर रहे लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था| इस वीडियो में कुछ लोग सराफा बाजार में आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी पटाखों की लड़ी को उठाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने न केवल युवकों को ऐसा करने से रोका, बल्कि उनकी पिटाई भी की। इस घटना के बाद सराफा बाजार के कई व्यापारी आक्रोशित हो गए। वे दुकानें बंद कर पुलिस थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस मामले नाराजगी जाहिर करते हुए खरगोन पुलिस का व्यवहार बंगाल की पुलिस जैसा बताया था| उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से कार्रवाई की मांग की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews