कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी कोरोना पॉजिटिव, ये नेता भी हुए संक्रमित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी कोरोना पॉजिटिव, ये नेता भी हुए संक्रमित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| रोजाना बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं| वहीं भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेताओं को भी कोरोना (Corona) ने अपनी चपेट में ले लिया है| अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (Suresh Pachouri ) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं| उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है|

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने ट्वीट कर लिखा- मेरे कोरोना पॉज़िटिव के लक्षण आये हैं। अतः मैं अस्पताल भर्ती होने जा रहा हूँ। जो भी मेरे संपर्क में पिछले दिनों आए हैं, उनसे आग्रह है कि अपना कोरोना टेस्ट कराएँ।

इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत भी कोरोना पाजिटिव आए हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश
कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती है| बीजेपी के प्रदेश कार्यालय मंत्री के कोरोना पाजिटिव आने के बाद पार्टी दफ्तर में हड़कम्प हैै।

हालही में पूर्व मंत्री रंजना बघेल, सांसद रीति पाठक, महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, विधायक शरतेंदु तिवारी और पूर्व मंत्री तरुण भनोत, सुखदेव पांसे, विधायक संजय शर्मा कोरोना पाजिटिव निकल चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहा, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग समेत अब तक कई बड़ी नेता मंत्री विधायक और सांसद कोरोना संक्रमित हो चुके हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews