शिवराज का ऐलान, युवाओं को अपनी गारंटी पर 50 लाख तक का ऋण देगी सरकार

cm shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल एक ही लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं “प्रदेश और प्रदेशवासियों को समूचा विकास”। इस कड़ी में सरकार द्वारा जनसेवा अभियान की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को प्रदेश में जारी सभी योजनाओं का लाभ दिलाना था। इस अभियान के तहत गांव-गांव शिविर लगाकर सरकार द्वारा हर पात्र हितग्राही तक लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और साथ ही मध्यप्रदेश में विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है।

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 28, 2022

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिविर में मंच के माध्यम से लोगों को बताया कि इस अभियान के तहत आपको बिना किसी बाधा के, बिना कुछ लिए दिए सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शिवराज ने जनता को उद्यम क्रांति योजना से होने वाले लाभ की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत हितग्राहियों को एक लाख से 50 लाख तक का लोन मुहैया कराया जाएगा जिसकी गारंटी सरकार लेगी। इतना ही नहीं 7 साल तक तीन परसेंट ब्याज भी सरकार द्वारा भरा जाएगा। निश्चित तौर पर इस योजना से प्रदेश मैं बेरोजगारी घटेगी और लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। शिवराज ने जनता से कहा कि मैं आपके बीच केवल भाषण देने और माला पहनने के लिए नहीं आया हूं। मैं आपके बीच उन सभी बातों पर चर्चा करने आया हूं जिससे आप सभी को लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने आगे मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के बारे में बताया और कहा कि इस योजना के अंतर्गत जो भी शख्स फल का ठेला, चाय की गुमटी जैसे छोटे व्यवसाय शुरू करना चाहता है उसे दस हजार रुपए का लोन मुहैया कराया जाएगा। इसमें उन्हें किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं चुकाना होगा ब्याज सरकार चुक आएगी। अगर वह शक्स 1 साल के अंदर दस हजार रुपए बैंक में वापस जमा कर देता है तो उसे अगली बार बीस हजार का लोन मुहैया कराया जाएगा। इतना ही नहीं अगर वह इंसान समय सीमा में बीस हजार रुपए जमा कर देता है तो अगली बार उसे पचास हजार तक का लोन मिल जाएगा। इस योजना से न केवल उसे अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी बल्कि उस व्यवसाय को जमाने में भी सरकार द्वारा उसकी पूरी मदद की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews