शिवराज सरकार बड़ा फैसला, हितग्राहियों-महिलाओं को मिलेगा लाभ, मार्च से भरे जाएंगे फॉर्म, जून से खाते में आएंगे 1000

CM shivraj

MP Shivraj Singh Chounah : आगामी चुनावों से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार विकास यात्रा के माध्यम से हर वर्ग को साधने की तैयारी में है। 5 फरवरी से शुरू हुई इस यात्रा के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे है और कई घोषणाएं भी की जा रही है। इसी कड़ी में अब मार्च में राज्य की शिवराज सरकार लाड़ली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर लाड़ली बहना योजना लागू करने जा रही है, इसकी लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।इसके तहत मार्च से गाँव-गाँव शिविर लगा कर लाड़ली बहनों के अप्रैल तक फार्म भरवाए जायेंगे और जून माह से एक हजार रुपए की राशि जारी की जाएगी।

मंगलवार को बैरसिया के नजदीक पातलपुर में औद्योगिक पार्क और समूह जल प्रदाय योजना का भूमि-पूजन करने पहुंचे सीएम शिवराज ने कहा है कि “लाडली बहना योजना” से घर परिवार के साथ ही देश और प्रदेश भी सशक्त बनेगा।सीएम के रूप में यह भाई रक्षाबंधन तो ठीक अब हर माह 1000 रूपए की राशि अपनी गरीब और 5 एकड़ से कम के किसान परिवारों की बहनों को भेजेंगे। 5 मार्च से गाँव-गाँव शिविर लगा कर लाड़ली बहनों के अप्रैल तक फार्म भरवाए जायेंगे और जून माह से 1000 रुपए की राशि जारी की जाएगी।  बुजुर्ग पात्र महिलाओं को भी 600 रूपये की पेंशन में 400 रूपए और जोड़ कर 1000 रूपए दिए जाएंगे। वही किसानों पर ब्याज की गठरी को उनकी सरकार उतार देगी और किसानों को डिफाल्टर होने से बचाएगी।

195 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास

बैरसिया के 42 गाँवों में हर घर में नल से जल पहुँचाने के लिए नहरयाऊ समूह जल प्रदाय योजना का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि क्षेत्र के हर गाँव को यह सौगात मिलेगी। बैरसिया ओद्योगिक पार्क और नहरयाऊ समूह जल प्रदाय योजना सहित 212 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास और संजय सागर बांध पर बनने वाले 164 ग्रामों की नेहरयाई समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। योजना की अनुमानित लागत 177 करोड़ 39 लाख रूपये है। योजना पूरी होने पर 12 हजार 737 घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से बैरसिया, शमशाबाद एवं विदिशा विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत 2 लाख 94 हजार 970 नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

28 महीने में पूरा होगा काम

सीएम चौहान ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए 28 माह की अवधि निर्धारित की गई है। योजना में शामिल 164 ग्रामों को शामिल किया गया हैं, जिसमें विकासखण्ड बैरसिया के 42, नटेरन के 43 ग्राम एवं विकासखण्ड विदिशा के 79 ग्रामों को शामिल हैं। योजना में 283 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का जल शोधन संयंत्र निर्मित किया जाना प्रस्तावित है। इंटेकवेल, जल शोधन संयंत्र लगभग 742 किलो मीटर संपूर्ण जल वितरण प्रणाली, पंपिंग मेन एवं ग्रेविटी मेन तथा 29 उच्च स्तरीय टंकियों के माध्यम से नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित 38 उच्चस्तरीय टंकियों को भी योजना में जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

सीएम ने की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • बैरासिया विधानसभा क्षेत्र में 42 ग्रामों में लागत 45 करोड़ 15 लाख, 42 ग्रामों में कुल 10 हजार नल कनेक्शन दिए जाएगें और 161 किलो मीटर लम्बी जल वितरण नलिकाएँ डाली जाएगी।
  • 7 नवीन टंकियों का निर्माण और पी.एच.ई की पुरानी 19 टंकियों को सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसमें लगभग 52 हजार जनता लाभान्वित होगी।
  • बैरसिया में सर्वे करवा कर सिंचाई योजनाओं का निर्माण करवाया जायेगा।
  • नवीन औद्योगिक पार्क बैरसिया में 25 करोड़ 88 लाख की लागत से विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
  • इस पार्क में आवंटन योग्य 18.322 हेक्टेयर भूमि में लगभग 95 भू:खण्ड सृजित किये गये है।
  • इनमें लगभग 300 करोड़ का निवेश एवं लगभग 2400 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews