शहीद दीपक चौधरी के परिवार को 1 करोड़ सम्मान राशि देगी शिवराज सरकार, एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी

शहीद दीपक चौधरी के परिवार को 1 करोड़ सम्मान राशि देगी शिवराज सरकार, एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी

One crore honorarium to the family of Martyr Deepak Chaudhary : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहीद दीपक चौधरी के परिवार को सम्मान निधि के रुप  में 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसी के साथ उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। शुजालपुर के रहने वाली दीपक चौधरी भारतीय सेना में थे और लेह लद्दाख की सीमा पर पदस्थ थे। गुरुवार को तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। शनिवार को उनके गृहनगर में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

घर लौटने का वादा करके गए थे दीपक चौधरी

शुक्रवार को शहीद दीपक चौधरी का पार्थिव शरीर शुजालपुर लाया गया और शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी दो बेटिया हैं, बड़ी की उम्र 8 साल है और छोटी बेटी 4 साल की है। 7 सितंबर को दीपक चौधरी का जन्मदिन होता है लेकिन अब वो हमेशा के लिए सबको विदा कह गए हैं। उनकी अंतिम विदाई पर पूरा शहर शोक में डूबा हुआ था। उनका परिवार उनके वापस लौटने का इंतजार कर रहा था। कुछ महीनों बाद ही दीपक चौधरी भारतीय सेना की कार्य अवधि पूरी होने पर सेवानिवृत्त होकर घर लौटने का वादा करके गए थे। 7 सितंबर को उनका जन्मदिन होता है और उनकी बेटिया इस दिन का भी बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। लेकिन अब वो कभी लौटकर नहीं आएंगे।

सीएम शिवराज ने की ये घोषणा

दीपक चौधरी साल 2006 में भारतीय सेना में गए थे और इस समय वो लेह लद्दाख की सीमा पर पदस्थ थे। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहीद को नमन करते हुए कहा है कि ‘अत्यंत दुःख का विषय है कि भारतीय सेना में कार्यरत, शुजालपुर के निवासी, हमारे वीर जवान दीपक चौधरी लेह-लद्दाख में शहीद हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ शुजालपुर में संपन्न हुआ है। मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं, उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी। परिवार से चर्चा करके परिवार में शासकीय सेवा योग्य व्यक्ति को नौकरी भी हम देंगे।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews