कोरोना से उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिये शिवराज ने उठाया अब ये कदम

shivraj-singh-said-committee-will-be-formed-in-every-neighborhood-to-save-daughters

भोपाल।

विश्व व्यापी कोरोना संक्रमण से उत्पन्न आर्थिक संकट से निबटने और सुझाव देने के लिए राज्य शासन ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के समन्वयक अपर मुख्य सचिव अनुराग जैन होंगे और समिति 15 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अनुसार पूर्व वित्त सचिव भारत सरकार सुमित बोस, डायरेक्टर एनआईपीएफपी रथिन राय, आईआईएम इंदौर के प्रोफ़ेसर गणेश कुमार नीडुगाला, महानिदेशक प्रशासन अकादमी ए.पी. श्रीवास्तव सदस्य होंगे और अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग अनुराग जैन को समन्वयक नियुक्त किया गया है। ये समिति कोरोना संक्रमण से प्रदेश में हो रहे और संभावित आर्थिक संकट को दूर करने और इस स्थिति के सुधार के लिए योग्य विषय-विशेषज्ञों से विचार विमर्श कर प्रतिवेदन प्राप्त कर 15 अप्रैल तक अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews