सज्जन वर्मा की टिप्पणी पर शिवराज का पलटवार, “ये हृदय प्रदेश के हृदय पर आघात”

सज्जन वर्मा की टिप्पणी पर शिवराज का पलटवार, “ये हृदय प्रदेश के हृदय पर आघात”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा द्वारा राज्यपाल के लिए कहे गए अपशब्दों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने सज्जन वर्मा (Sajjan Varma) पर पलटवार करते हुए कहा कि आपकी यह टिप्पणी हृदय प्रदेश के हृदय पर आघात है।

मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने जो कहा उसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई है , भाजपा (BJP) ने प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर कांग्रेस और सज्जन वर्मा पर बड़ा हमला किया है।

ये भी पढ़ें – MP School: निजी स्कूलों के लिए बड़ी खबर, 10 फरवरी तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा –    कांग्रेस के नेता धैर्य ही नहीं, विवेक भी खोते जा रहे हैं। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर ऐसी ओछी टिप्पणी न केवल राजनैतिक मर्यादाओं का हनन है, अपितु सबके कल्याण की कामना करने वाली भारतीय परंपरा का भी अपमान है। आपकी यह टिप्पणी हृदय प्रदेश के हृदय पर आघात है।

ये भी पढ़ें – ओलावृष्टि के सर्वे कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, तीन पटवारी निलंबित

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews