Twitter Profile: सिंधिया की वायरल खबर पर शिवराज के मंत्री का बड़ा बयान

Twitter Profile: सिंधिया की वायरल खबर पर शिवराज के मंत्री का बड़ा बयान

भोपाल।
सोशल मीडिया(social media) से लेकर मीडिया में सुर्खियां बनी पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Senior BJP leader Jyotiraditya Scindia) के ट्वीटर अकाउंट बदलने की खबर को कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट (Cabinet Minister Tulsi Silavat) ने निराधार बताया है। सिलावट ने एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया (Social media and media) में चल रही खबरें पूरी तरह से निराधार हैं।

सिलावट का कहना है कि सिंधिया जी ने कांग्रेस (congress) छोड़ने के पूर्व अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में खुद को क्रिकेट प्रेमी और जनसेवक (Cricket lover and public servant) लिखा था, भारतीय जनता पार्टी (bjp)में सम्मिलित होने के बाद सिर्फ अपने प्रोफाइल पिक्चर चेंज की थी और कोई चेंज नहीं किया था।जब कोई चेंज हुआ ही नहीं तो फिर बदलने का सवाल ही कहाँ है। इस विषय पर सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह आधारहीन और बकवास है।

दरअसल, शुक्रवार को मीडिया में खबर आई थी कि पूर्व सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर हैंडल पर अपना बायो बदल लिया है।सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से भाजपा हटा दिया है। इसके स्थान पर उन्होंने जनता का सेवक और क्रिकेट प्रेमी लिखा है। इसके बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं कि सिंधिया का भाजपा में मोहभंग हो गया है और वे कांग्रेस में वापसी कर सकते है। वही कुछ लोगों का कहना था कि सिंधिया ने अपने प्रोफाइल में भाजपा जोड़ा ही नहीं था। हालांकि इसपर भाजपा या सिंधिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी, जब बात बढ़ी तो शिवराज सरकार मे सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री ने आज शनिवार को एक बयान जारी कर इसे निराधार बताया है।हालांकि खबरों ने इसलिए भी जोर पकड़ा क्योंकि सिंधिया पहले भी अपने Twitter प्रोफाइल को लेकर चर्चाओं में रहे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews