कोरोना संकट के बीच श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा गरीबों को निशुल्क भोजन वितरण

कोरोना संकट के बीच श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा गरीबों को निशुल्क भोजन वितरण

भोपाल। कोरोना के बढ़ते संकट और लॉकडाउन के बीच उन लोगों के लिये सबसे अधिक परेशानी खड़ी हो गई है जो निम्य आय वर्ग के हैं, मजदूरी करते हैं या बीपीएल श्रेणी के हैं। ऐसे लोगों की सहायता के लिये अब शासन प्रशासन के साथ कई समाजसेवी और धार्मिक संगठन भी सामने आए हैं।

इसी कड़ी में शहर में कोई भूखा ना सोए इस प्रयास में श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर संघ तुलसीनगर अपने अध्यक्ष डॉ. शैलेश लुणावत के मार्गदर्शन में मंदिर परिसर स्थित रसोई में भोजन का निर्माण करवा रहे हैं। यहां साफ सफाई और हाईजीन का पूरा खयाल रखते हुए भोजन बनाया जा रहा है। इस रसोई में प्रतिदिन खाने के 2000 पैकेट बन रहे हैं जो रोज गरीब बस्तियों, सेवा कार्यो में लगे पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य जरूरतमंद लोगों को भोपाल प्रशासन के सहयोग से बांटे जा रहे हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews