Shweta Tiwari Controversy: श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ी, भोपाल में FIR दर्ज

shweta_tiwari_mp_home_minister_

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बिग बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Big Boss Fame Shweta Tiwari) की मुश्किलें बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) के एक्शन के बाद श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के चलते भोपाल के पीर गेट निवासी सोनू प्रजापति (29) की रिपोर्ट पर  श्यामला हिल्स थाने में FIR दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा! सैलरी में होगी 49000 की बढोतरी, जानें ताजा अपडेट

आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि श्वेता तिवारी पर 295A आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले गुरूवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का भोपाल में दिया गया बयान निंदनीय है।भोपाल पुलिस कमिश्नर (Bhopal Police Commissioner) मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में तथ्यों और संदर्भ की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP से होकर जाने वाली भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें रद्द, ऐसा रहेगा रूट, देखें शेड्यूल

बता दे कि श्वेता तिवारी फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज के प्रमोशन (web series promotion) के लिए चलते प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं और मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि मेरी ब्रा (Bra) का साइज ‘भगवान’ ले रहे हैं।इसके बाद से ही बवाल खड़ा हो गया है, सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक इसका विरोध हो रहा है।वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होना है।

[dgv_vimeo_video id=”671008426″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews