सिंधिया समर्थक छ:मंत्री बर्खास्त, सीएम कमलनाथ ने दूसरे मंत्रियों को दिए अतिरिक्त विभाग

सिंधिया समर्थक छ:मंत्री बर्खास्त, सीएम कमलनाथ  ने दूसरे मंत्रियों को दिए अतिरिक्त विभाग

दिनेश यादव।भोपाल।

मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच राज्यपाल ने सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को आखिरकार मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है दरअसल सीएम कमलनाथ द्वारा राज्यपाल लालजी टंडन से मिलकर सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की थी जिसके बाद सीएम की सिफारिश को राज्यपाल द्वारा स्वीकार करते हुए मंत्रियों को बर्खास्त किया गया।

सिंधिया समर्थक जिन मंत्रियों को मंत्री पद से बर्खास्त किया गया उनमें श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को पद से हटाया गया है।

सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों को पद से हटाने के तुरंत बाद ही सीएम कमलनाथ ने उनके मंत्रियों को अतिरिक्त विभागों का बंटवारा कर दिया। सुखदेव पांसे को श्रम विभाग तरुण भनोट को स्वास्थ्य विभाग डॉ विजयलक्ष्मी साधो को महिला एवं बाल विकास विभाग जीतू पटवारी को राजस्व विभाग कमलेश्वर पटेल को स्कूल शिक्षा विभाग गोविंद सिंह को खाद्य विभाग का दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews