बेटे ने बैंक खाते से 32 लाख निकाले, पुलिस ने पारिवारिक मामला बताकर पल्ला झाड़ा, कमिश्नर को नोटिस जारी

बेटे ने बैंक खाते से 32 लाख निकाले, पुलिस ने पारिवारिक मामला बताकर पल्ला झाड़ा, कमिश्नर को नोटिस जारी

BHOPAL  NEWS : भोपाल की अरेरा काॅलोनी में एक बेटे द्वारा अपनी मां के बैंक खाते से 32 लाख रूपये धोखे से निकाल लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता रामकुमारी को अपने बड़े बेटे चेतन पर शक हुआ, तो छोटे बेटे से बैक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। जब खाते में कुल दो हजार रूपये शेष होने का पता चला, तो बेटे से पैसे वापस मांगे। बड़े बेटे चेतन से मां ने जब पैसों का हिसाब मांगा, तो उसने मां की पिटाई कर दी।

आयोग का नोटिस 

इस मामलें में जब अपनी तकलीफ लेकर पीड़िता थाने पहुंची, तो उसे वहां भी उसे कोई राहत नहीं मिली। पुलिस ने आधी अधूरी रिपोर्ट लिखकर कहा कि यह पैसे गबन का आपका पारिवारिक मामला है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews