जिला खेल अधिकारी और संविदा युवा समन्वयकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला 18 जुलाई को, मंत्री विश्वास सारंग करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश में सरकार खेलों को बढ़ावा देने लगातार न सिर्फ खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दे रही है बल्कि खेल विभाग के अधिकारियों और स्टाफ को भी ट्रैनिंग के माध्यम से एक्सपर्ट बना रही है।
Bhopal Garba ID Proof

Garba and Dandiya ID Proof

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार 18 जुलाई को समन्वय भवन में जिला खेल अधिकारी एवं संविदा युवा समन्वयकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

10 संभाग के प्रतिभागी होंगे शामिल 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सुबह 10:30 बजे आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के सभी 10 संभाग भोपाल, रीवा, सागर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल के सभी जिलों के खेल अधिकारी एवं युवा समन्वयक भाग लेंगे।

कई सत्रों में शामिल होंगे एक्सपर्ट 

सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करना, युवाओं को नेतृत्व और फिटनेस से जोड़ना तथा विभाग द्वारा संचालित नई पहलों की जानकारी साझा करना है। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में “मध्यप्रदेश में खेलों की नई पहलें”, “माय भारत’’ एवं “युवा कल्याण गतिविधियों” के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, डोपिंग जागरूकता और शारीरिक फिटनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। सम्मेलन में संभागवार प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा। कार्यशाला में खेल अधोसंरचना, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं और नवाचारों को लेकर विचार साझा किए जाएंगे। इस अवसर पर सहभागी प्रतिनिधियों से प्रश्नोत्तर और फीडबैक सत्र के माध्यम से सुझाव भी लिए जाएंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews