गाड़ियों का जबलपुर मंडल के जरुआ खेड़ा, गनेश गंज एवं लिधोरा खुर्द स्टेशनों पर ठहराव

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

RAIL NEWS : रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर विंध्याचल एक्सप्रेस एवं भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का 08 अक्टूबर 2023 से 04 अप्रैल 2024 तक जबलपुर मंडल के जरुआ खेड़ा, गनेश गंज एवं लिधोरा खुर्द स्टेशनों पर छः माह के लिए प्रायोगिक ठहराव दिया गया है।

यह रहेगा शेड्यूल
1- गाडी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस जरुआ खेड़ा स्टेशन पर सुबह 04:08 बजे आकर 04:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 11272 भोपाल इटारसी एक्सप्रेस जरुआ खेड़ा स्टेशन पर रात 09:43 बजे आकर 09:45 बजे प्रस्थान करेगी।
2- गाडी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन गनेश गंज स्टेशन पर मध्य रात्रि 02:13 बजे आकर 02:15 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस गनेश गंज स्टेशन पर रात 11:43 बजे आकर व 11:45 बजे प्रस्थान करेगी।

3- गाडी संख्या 18235/18236 भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का भोपाल से प्रारम्भ कर लिधोरा खुर्द स्टेशन पर दोपहर 03:12 बजे आगमन व 03:14 बजे प्रस्थान और बिलासपुर से प्रारम्भ कर लिधोरा खुर्द स्टेशन पर सुबह 09:43 बजे आगमन व 09:45 बजे प्रस्थान रहेगा।
यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से भी रेलगाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews