
BHOPAL NEWS : आतंकी संगठन के सदस्य और जयपुर सीरियल ब्लास्ट में शामिल आतंकी फिरोज उर्फ सब्जी को लेकर NIA की टीम जयपुर रवाना हो गई, टीम गुरुवार सुबह फिरोज को अपने साथ भोपाल से दिल्ली और फिर दिल्ली से जयपुर लेकर निकली, भोपाल एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा में फिरोज को ले जाते हुए NIA की टीम नजर आई।
[dgv_vimeo_video id=”1078300647″]
पिछले महीने रतलाम से हुआ था गिरफ्तार
जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल अलसुफा संगठन के सदस्य फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था, एनआईए मार्च 2022 से फिरोज की तलाश कर रही थी, उसके अन्य 10 साथ गिरफ्तार हो चुके थे लेकिन यह लगातार चकमा दे रहा था, रतलाम पुलिस ने ईद के दौरान इसे उस वक़्त गिरफ्तार किया जब यह अपनी बहन से मिलने रतलाम आया, यहाँ इसे पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद NIA को सौंप दिया।
सुरक्षा कारणों से भोपाल जेल में किया शिफ्ट
गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा कारणों से NIA ने फिरोज को भोपाल सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया था, यहाँ फिरोज को कड़ी सुरक्षा के बीच अलग बैरक में रखा गया था लेकिन अब उसे अंडा सेल में शिफ्ट कर दिया गया है, अंडा सेल भोपाल सेंट्रल जेल की सबसे उच्च सुरक्षा वाली सेल है जहां सिमी के आतंकियों समेत प्रतिबंधित संगठनों के कट्टरपंथियों को कैद किया गया है। इस सेल में हाई रिस्क आतंकियों को रखा जाता है। फिरोज पर 5 लाख का इनाम भी NIA ने घोषित किया था। NIA ने इस मामलें में पहले 10 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन 11 वां आरोपी फिरोज फरार था।
प्रोडक्शन वॉरन्ट पर लेकर गई NIA
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद आतंकी संगठन अलसुफा का सदस्य फिरोज उर्फ सब्जी से अब जयपुर में पूछताछ होगी, फिरोज NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी है, NIA ने उस पर 05 लाख का इनाम भी घोषित किया है। NIA उसे प्रोडक्शन वारंट के तहत लेकर जयपुर रवाना हो गई। जहां उससे पूछताछ की जाएगी।
