गोल्ड लोन बैंक में लूट का प्रयास करने वाले आरोपी पकड़े गए, बिहार की निकली गैंग

गोल्ड लोन बैंक में लूट का प्रयास करने वाले आरोपी पकड़े गए, बिहार की निकली गैंग

Bhopal Gold loan Bank Robbery: राजधानी भोपाल के पिपलानी स्थित गोल्ड लोन बैंक लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, भोपाल क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को पकड़ा है, बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी  बिहार के है और भोपाल में रेकी करने के बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था हालांकि यहाँ वह लूट कर पाते उससे पहले ही उन्हे मौके से भागना पड़ गया था। फिलहाल पुलिस शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

यह था मामला 

पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित स्वर्ण जयंती गेट के सामने फेड बैंक फर्स्ट लोन कंपनी में 5 अप्रैल की  सुबह चार सशस्त्रधारी बदमाश घुस गए। बदमाशों ने मैनेजर और दो कर्मचारी समेत गार्ड को बंधक बनाकर बैंक से करोड़ रुपये का साेना लूटने की कोशिश की, लेकिन मैनेजर की सजगता से बड़ी वारदात होते बच गई। दरअसल, मैनेजर ने समय रहते बैंक का साइरन बजा दिया और बदमाश बाइक से फरार हो गए।। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर विकरांत राजवैद्य की शिकायत पर लूटपाट का प्रयास और घातक हथियार रखने का प्रकरण दर्ज कर लिया था।

इस तरह पहुंचे थे बदमाश 

गुलमोहर शाहपुरा में रहने वाला विकरांत राजवैद्य फेड बैंक, फर्स्ट गोल्ड लोन कंपनी में ब्रांच मैनेजर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फेड बैंक फायनेंस कंपनी हैं और गोल्ड लोन देती है। विकरांत बुधवार सुबह ब्रांच पहुंच गए थे। उन्होंने ब्रांच खोली और अपना काम करने लगे। इसी बीच गार्ड के पास एक युवक आया और उसने कहा कि उसे गोल्ड लोन की जानकारी लेनी है। गार्ड ने चेनल गेट खोला और उसे अंदर जाने दिया। इसी बीच तीन अन्य बदमाश आए और उन्होंने गार्ड को कट्टा अड़ा दिया। इस बीच एक बदमाश जो अंदर घुसा था वह मैनेजर से झूमाझटकी करने लगा। गार्ड ने कट्टा अड़ाने वाले युवक और उसके दो साथियों का विरोध किया और अंदर की तरफ भागा था। आरोपी भी उसके पीछे अंदर गए और एक आरोपी ने पहले बैंक में घुसे अपने साथी को कट्टा फेंककर दिया। कट्टा उसके हाथ से गिर गया था, तभी मैनेजर ने नीचे झुककर साइरन बजा दिया। साइरन की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग निकले थे, घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

[dgv_vimeo_video id=”821710429″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews