सीएम ने की डॉक्टरों की तारीफ, बोले- ‘कोरोना के खिलाफ युद्ध में आप अलग तरह के योद्धा हैं’

सीएम ने की डॉक्टरों की तारीफ, बोले- ‘कोरोना के खिलाफ युद्ध में आप अलग तरह के योद्धा हैं’

भोपाल| कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में डॉकटर्स की भूमिका सराहनीय है| प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी डॉक्टरों की सराहना की है| सीएम ने शनिवार को मंत्रालय में डॉक्टर्स और अस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ कोरोना से बचाव और नियंत्रण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की।

सीएम शिवराज ने कहा पूरी दुनिया, देश और मध्य प्रदेश इस महामारी से लड़ रहा है। हमने मध्य प्रदेश में टेस्टिंग क्षमताओं को बढ़ाने के साथ सभी आवश्यक सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी तेजी से मिल रहे हैं। हम IITT ( Identification, Isolation, Testing, Treatment) के फॉर्मूले पर इससे लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा मैं सभी डॉक्टर्स को धन्यवाद देता हूँ, आप कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भरपूर योगदान दे रहे हैं। हमारा सरकारी अमला तो लगा हुआ ही, लेकिन आप इस युद्ध में अलग तरह के योद्धा हैं। आप सबके सहयोग से हम यह लड़ाई जीतेंगे। आपसे अनुरोध है कि यह युद्ध जीतने तक आप सबका ऐसे ही सहयोग मिलता रहे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews