सतपुड़ा अग्निकांड की जांच कमेटी शासन को नहीं दे पाई रिपोर्ट, अब सोमवार को सौंपेगी

सतपुड़ा अग्निकांड की जांच कमेटी शासन को नहीं दे पाई रिपोर्ट, अब सोमवार को सौंपेगी

Bhopal- Satpura Bhavan Fire Investigation : सतपुडा भवन में लगी आग की रिपोर्ट जांच टीम अब सोमवार को सरकार को सौंपेगी, सतपुड़ा 12 जून 2023 को लगी आग की जाँच के लिए गठित जाँच समिति द्वारा फ़ोरेंसिक जाँच की रिपोर्ट, विशेषज्ञों की समिति के प्रतिवेदन अपेक्षित होने से सोमवार 19 जून 2023 को जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की अनुमति राज्य शासन से प्राप्त की गयी है। उकतानुक्रम में जाँच समिति द्वारा अपना जाँच प्रतिवेदन 19 जून को दोपहर 2 बजे तक राज्य शासन को प्रस्तुत किया जाएगा।

सोमवार दो बजे तक देगी रिपोर्ट 

जांच समिति सोमवार दोपहर दो बजे तक सरकार को जांच का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। जांच समिति में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, नगरीय प्रशासन विभाग के पीएस नीरज मंडलोई और एडीजी फायर आशुतोष राय के अलावा टेक्निकल एक्सपर्ट्स को शामिल किया गया है। समिति को तीन दिन में यानि शनिवार को रिपोर्ट शासन को सौंपनी थी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews