ऑटो चालक की गुंडागर्दी, दोस्तों के साथ मिलकर किया व्यापारी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जबलपुर- अतिक्रमण कर अवैध रूप से कालोनी काट रहे बदमाश का विरोध जताना पड़ा भारी, महिलाओं सहित पार्षद की कर दी पिटाई

BHOPAL  NEWS : बागसेवनिया थाना इलाके में एक ऑटो चालक ने गुंडागर्दी करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर किराना व्यापारी की पिटाई कर दी,  पहले ऑटो चालक ने व्यापारी की दुकान में ऑटो घुसा दिया, पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी पर हमला कर दिया। घटना में आरोपियों ने डंडों से व्यापारी पर प्रहार किया जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज 

बताया जा रहा है, कि फरियादी अवध कुमार साहू पुत्र जयराम साहू बागमुगालिया सुरेंद्र बिहार कॉलोनी के पास रहते हैं और वहीं किराना दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार रात अवध कुमार अपनी दुकान पर  बैठे ग्राहकों को समान दे रहे थे की तभी आरोपी संदीप साहू अपने ऑटो क्रमांक एमपी 04 टी 2375 को लापरवाही से रिवर्स करते हुए दुकान में घुसा दिया, अवध कुमार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ऑटो चालक ने उन पर हमला कर दिया,  पीड़ित ने आरोपी की करतूत का विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी है। दुकान को हमेशा के लिए बंद कराने की धमकी देते हुए जमकर मारपीट की। थाने में शिकायत करने के एवज में हत्या करने की धमकी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”864455886″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews