भोपाल में चार महीने बाद युवक की मौत का खुलासा, उसके मोबाईल ने ही उगले राज

रोहन के मोबाईल में मिले वीडियो में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बनाई कई रील्स थी, वही रोहन का आत्महत्या करने से पहले का वीडियो भी मोबाईल में मिला
BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल में 04 महीने पहले हुई युवक की मौत में चौकानें वाला खुलासा हुआ है, युवक ने अपनी प्रेमिका के शादी से इंकार करने के बाद मौत को गले लगाया था, युवक की मौत के चार महीने बाद जब उसके परिजनों ने उसका मोबाईल देखा तो उसमे मिले वीडियो देखकर हैरान रह गए।

मरने से पहले बनाए वीडियो 

भोपाल के अन्ना नगर में रहने वाले रोहन मोरे ने 04 दिसंबर 2024 को फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके परिजन उसके इस कदम से हैरान थे, घर के एकलौते बेटे के इस कदम ने न सिर्फ माता-पिता बल्कि दादा-दादी को भी गमगीन कर दिया। परिजन परेशान थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ की रोहन ने उन्हे बिना कुछ बताए इतना बड़ा फैसला ले लिया, न तो घर और न ही रोहन की जिंदगी में ऐसी कोई तकलीफ थी। रोहन की मौत के 04 महीने बाद उसके मोबाईल को परिजनों ने जब अनलॉक किया तो उसमें ऐसे वीडियो मिले, जिन्हे देखकर परिजन चौंक गए।

प्रेमिका के इंकार से था दुखी 

रोहन के मोबाईल में मिले वीडियो में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बनाई कई रील्स थी, वही रोहन का आत्महत्या करने से पहले का वीडियो भी मोबाईल में मिला, दरअसल रोहन का मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम सबंध था, दोनों के परिजन इनके रिश्ते से वाकिफ थे और दोनों की शादी से उन्हे कोई ऐतराज नहीं था, लेकिन अचानक प्रेमिका ने रोहन से शादी से इनकार कर दिया, रोहन प्रेमिका की न से इतना आहत हुआ की उसने यह कदम उठा लिया। रोहन ने फांसी लगाने से पहले प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और उसे बताया की कि वो जान दे रहा है लेकिन प्रेमिका ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। रोहन की मौत के बाद मिले सबूतों को अब परिजनों ने गोविंदपुरा पुलिस को सौंपा है, पुलिस अब जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews