यूपी की जनता मुलायम,सोनिया के बेटो की नही अपने बेटों की चिंता करेगी:गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

यूपी की जनता मुलायम,सोनिया के बेटो की नही अपने बेटों की चिंता करेगी:गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अगर सोनिया जी के बेटे की चिंता होगी तो वह काँग्रेस को वोट देगी,मुलायम जी के बेटे की चिंता होगी तो सपा को वोट देगी और उन्हे अपने बेटों की चिंता होगी तो वह भाजपा को वोट करेगी। यूपी की जागरूक जनता को अपने बेटों की चिंता है इसलिए वहाँ फिर भाजपा की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनना तय है।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा को छोड़कर कोई भी पार्टी मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ रही है।मुलायम जी अपने बेटे को सत्ता दिलाने के लिए चुनाव लड़ रहे है तो सोनिया गांधी अपने बेटे के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रही है।

[dgv_vimeo_video id=”674754843″]

अजीत सिंह के बेटे के भविष्य के लिए रालोद चुनाव मैदान में है। यह सभी अपने बेटों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे है। केवल बीजेपी है जो सुशासन और विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है।कांग्रेस और सपा का कुशासन सभी ने देखा है इन सबके बेटे अगर सत्ता में आए तो यह तय है कि यूपी के बेटो का भविष्य यह बिगाड़ देंगे।इसलिए जनता इनके बेटो की चिंता करने की जगह अपने बेटों की चिंता करेगी और बीजेपी को वोट देगी।

यह भी पढ़े … केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी 2 गुड न्यूज! सैलरी में होगा 90000 का इजाफा, जानें कैसे?

पहले एक दूसरे के घर जाएं कांग्रेस के नेता

कांग्रेस के घर चलो. घर घर चलो अभियान के एक सवाल पर गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अभियान वो काँग्रेस चला रही है जिनके नेता दिग्विजय सिंह पार्टी के दूसरे नेता अरुण यादव के घर नही जाते,अरुण यादव कभी कमलनाथ के घर नही जाते,कमलनाथ कभी अजय सिंह के घर नही जाते ओर यह सब नेता अपने कार्यकर्ताओं के घर नही जाते ।ऐसे में समझा जा सकता है कि कांग्रेस के इस अभियान का क्या हश्र होने वाला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews