छाते की छांव में कलेक्टर की फोटो वायरल, तन्खा बोले-‘CM इन्हे वल्लभ भवन में बैठा दें’

छाते की छांव में कलेक्टर की फोटो वायरल, तन्खा बोले-‘CM इन्हे वल्लभ भवन में बैठा दें’

भोपाल| कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) में तीखी धूप में प्रदेश के पुलिस (Police) जवान सड़कों पर तैनात है| दिन हो या रात पुलिस जवान पूरी सजगता के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं| वहीं कुछ अधिकारियों से धूप सहन नहीं हो रही है| सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमे अधिकारी छाते की छाँव में खड़े हैं और एक जवान छाता पकड़े हुए हैं| कांग्रेस (Congres) ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है| राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने ट्वीट कर कहा कि साहब बहादुर सीहोर मप्र में कलेक्टर है, धूप से बचने के लिए मुख्यमंत्री इन्हे वल्लभ भवन में ठंडी जगह बैठा दें|

विवेक तन्खा ने कलेक्टर की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है| उन्होंने ट्वीट में लिखा-⁩ ‘शिवराज सिंह चौहान के शासन काल का नमूना। साहब बहादुर सीहोर मप्र में कलेक्टर है। जनता एवम् जनप्रतिनिधियों के दर्शन के लिए पधार रहे हैं।⁦ मुख्य मंत्री जी इन्हें कलेक्टरी जैसे फील्ड जॉब की जगह भोपाल के वल्लभ भवन में शांत, ठंडी जगह बैठा दें – साहिब बहादुर धूप से बचे रहेंगे’।

चिलचिलाती धूप से बचने छाते की छाँव में, टोपी और गॉगल पहने हुए यह अधिकारी मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर के कलेक्टर (Sehore collector) अजय गुप्ता है| इस दौरान कलेक्टर ने मास्क भी नहीं पहना, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया| जबकि उनके साथ ही अन्य लोग मास्क लगाए बिना छाते के खड़े हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews