
Bhopal Crime News : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। आए-दिन चोर दुकान, घर, आदि को अपना निशाना बना रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला सामने आया है, जहां चोरों ने मुख्य मार्ग पर स्थित दीपक साड़ी दुकान को अपना निशाना बनाया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि चोर यहां से करीब 20 हजार रूपये की साड़ियां चुराकर ले गए हैं। जिसकी सूचना दुकान संचालक ने पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस ने मौकास्थल का निरीक्षण कर जांच का आश्वासन दिया है।

दुकान संचालक ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर दुकान के संचालक दीलिप बेलानी ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान रात 10 बजे बंद करके घर चले गए थे लेकिन सुबह जैसे ही दुकान का शटर उठाया तो देखा कि पूरा माल बिखरा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोर दुकान की दीवार में पीछे की तरफ से छेद कर आए थे। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”855666398″]
दूसरी तरफ घूमाया सीसीटीवी कैमरा
हैरानी की बात तो यह है कि चोरों ने इस घटना को अंजाम देने से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ घूमा दिए ताकि उनका चेहरा नहीं आ सके। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज भी थाने में देने की बात कही है। इधर, संत नगर के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल आने वाले दिनों में थाने के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग करेगा।
[dgv_vimeo_video id=”855667612″]
रोजाना हो रही है चोरियां
बता दें कि यह पहली या दूसरी घटना नहीं बल्कि चोर आए दिन बर्तन, कपड़ा सहित अन्य दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। ये वो चोर हैं जो नशा करते हैं और पन्नी बिनते हैं। दिन में पन्नी बिनने वाले इस चोर गिरोह के सदस्य में छोटे-छोटे बच्चे और लड़किया, महिलाएं शामिल हैं जो दिन में रैकी करके रात में चोरी करते है। बैरागढ़ में पिछले शनिवार को जूतों के गोदाम से चोरियां हुई, बैटरी की गोदाम से चोरी है। वहीं, तीन दिन पहले दीलिप बेलानी के भाई की दुकान पर भी चोरी की घटना हुई है। दीलिप के भाई जीतू बेलानी ने भी दुकान के सीसीटीवी फुटेज और फोटो थाने में दिए है। इसके साथ ही, अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। कुल मिलाकर कर शहर में आधा दर्जन चोरी की घटनाएं पिछले दो से तीन सप्ताह में हो गई है।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

