सड़क पार करते नजर आए बाघ के शावक, वन-विभाग की लापरवाही पड़ सकती इन शावकों की जान पर भारी

सड़क पार करते नजर आए बाघ के शावक, वन-विभाग की लापरवाही पड़ सकती इन शावकों की जान पर भारी

Bhopal- road side tiger cub :  भोपाल के कलियासोत इलाके का वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में बाघ के शावक सड़क किनारे नजर आ रहे है जैसे ही सड़क से गुजर रहे वाहन की लाइट उन पर पड़ती है वह एकदम से सड़क पार करने लगते है, दरअसल रेसिडेंसियल टाइग्रेस-123 के 3 शावकों का वीडियो है। हालांकि इन शावकों की जान खतरे में भी आ सकती थी, दरअसल टाइगर मूवमेंट वाले इस इलाके में अवैध निर्माण हो गए है वही सड़क किनारे रेस्टोरेंट भी खुल गए है, देर रात तक इस इलाके में तेज रफ्तार कारें दौड़ती है, और वही होटल-रिसोर्ट में तेज आवाज डीजे बजते है, भोपाल शहर देश का एकमात्र एक ऐसा बाघ कारीडोर है, जहां नगर निगम की सीमा में बाघ विचरण करते है, लेकिन उसके बावजूद इनकी सुरक्षा के लिए न तो वन विभाग और न ही नगर निगम और सरकार ने कोई कडा कदम उठाया है, हालांकि इस इलाके में देर रात तक आवाजाही और शोर को वन विभाग ने गलत माना है। इसे लेकर कलेक्टर आशीष सिंह को भी जानकारी दी गई है। सोमवार को हुई टीएल मीटिंग में वन विभाग के अधिकारियों ने यह मुद्दा उठाया है।

शावकों की उम्र तीन से चार माह

बीती रात यह शावक सड़क किनारे नजर आए है, शावकों की उम्र तीन से चार माह है। बाघिन-123 ने इन्हें जन्म दिया था। बाघिन और शावकों का कलियासोत, वाल्मी पहाड़ी आदि जगहों पर मूवमेंट रहा है। इन शावकों को सड़क पार करते हुए देखा गया था। उसी दौरान सड़क से गुजर रहे कार चालक युवकों ने यह वीडियो बनाया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग फिर से अलर्ट मोड पर आया है। डीएफओ आलोक पाठक ने टीएंडसीपी को लेटर भी लिखा है। कहा गया है कि बाघ मूवमेंट वाले इलाकों में निर्माण की अनुमति न दी जाए।

कलेक्टर को दी गई जानकारी 

सोमवार को टीएल मीटिंग हुई। इसमें कलेक्टर सिंह को भी बाघ मूवमेंट इलाकों के संबंध में अवगत कराया गया। एसडीओ भदौरिया ने बताया कि नाइट ट्रैफिक कंट्रोल करने और निर्माण के संबंध में नगर निगम और पुलिस को लेटर लिख चुके हैं। आज हुई मीटिंग में कलेक्टर को भी अवगत कराया गया। देर रात तक सड़क पर गाड़ियां दौड़ती है। होटल-रिसोर्ट में डीजे भी बज रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”826901001″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews