
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी को भोपाल में शो आयोजित करने के लिए निमंत्रण दिया है। इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है कि इसमें विषय केवल दिग्विजय सिंह होंगे।
यह भी पढ़े.. Good News: कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ! हाथ में आएगी बड़ी रकम
कॉमेडी शो रद्द होने के कारण पिछले दिनों चर्चा में रहे कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी को दिग्विजय सिंह ने न्योता भेजा है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने लिखा है “मैं कुणाल तुम्हारे और मुनव्वर के लिए भोपाल में आयोजित करता हूं। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी कॉमेडी का सबजेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा। इससे तो संघियो को ऐतराज नहीं होना चाहिए!! आओ डरो मत!! अपनी सुविधा अनुसार तारीख व समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर है।”
यह भी पढ़े.. New Year में कर्मचारियों को मिलेगी एक और गुड न्यूज, 18 महीने के बकाया DA arrears पर भी फैसला भी जल्द!
दरअसल कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में है। मुनव्वर के 2 महीने के अंदर 12 शो धमकियों के कारण बंद कर दिए गए थे जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि मैं अब हमेशा के लिए कॉमेडी नहीं करूंगा। वहीं दूसरी ओर कुणाल कामरा के भी बंगलुरू के अगले 20 दिनों में होने वाले सभी शो रद्द कर दिए गए थे। कुणाल ने इसके दो कारण बताए थे और पहला कारण यह था कि आयोजन स्थल को धमकी दी गई कि अगर कुणाल वहां पर शो करूंगे तो उसे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। दूसरा कारण बताते हुए कामरा ने कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि लोग मुझे अब वायरस के नए वैरीअंट के तौर पर देखने लगे हैं। दिग्विजय ने अपने ट्विटर नियंत्रण के साथ कुणाल का एक इंटरव्यू भी संलग्न किया है जिसमें वह कह रहे हैं कि जिसके पास पावर आती है उसको हंसना बिल्कुल पसंद नहीं होता।
मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में शो आयोजित करता हूँ। सारी ज़िम्मेदारी मेरी होगी।
शर्त एक होगी, कॉमेडी का सब्जेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा।
इसमें तो संघियों को एतराज़ नहीं होना चाहिए!! आओ डरो मत!!
अपनी सुविधानुसार तारीख़ व समय दो।
तुम्हारी सभी शर्तें मंज़ूर हैं। https://t.co/PRrvY0zupm— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) December 13, 2021
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

