4 मई से शुरू होगी टोल टैक्स की वसूली, लॉकडाउन में सरकार को करोड़ों का नुकसान

4 मई से शुरू होगी टोल टैक्स की वसूली, लॉकडाउन में सरकार को करोड़ों का नुकसान

भोपाल

3 मई को लॉकडाउन (lockdown) के दूसरे चरण (second phase) के समाप्त होने का सभी को इंतज़ार है। हालांकि हालात देखते हुए अभी तय नहीं है कि लॉकडाउन खत्म कर दिया जाएगा या आगे बढ़ाया जाएगा। ये भी संभव है कि राज्य सरकारों (state government) को इस बारे में निर्णय लेने के लिये अधिकृत कर दिया जाए, लेकिन फिलहाल तो प्रदेश में कई आर्थिक गतिविधियों (financial activities) के संचालन की शुरूआत या तो हो चुकी है या होने की तैयारी में है। इसी के तहत 4 मई से टोल प्लाज़ा (toll plaza) पर काम शुरू हो जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में नेशनल स्टेट हाइवे (national state highway) पर 250 के करीब टोल प्लाजा (toll plaza) हैं और लॉकडाउन के दौरान सबपर काम बंद है। लेकिन अब मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी(MP Road Development Authority )  ने आदेश जारी कर दिए हैं कि 3 मई रात बारह बजे से इनपर काम शुरू हो जाएगा और पहले की तरह टोल टैक्स (toll tax) लेना शुरू किया जाएगा। इन टोल बूथों (toll booth) पर टैक्स (tax) की वसूली और वाहनों की चैकिंग की नियमित प्रक्रिया शुरू होने के दौरान कर्मचारियों को हाथ में ग्लव्स पहनना और चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसी के साथ केबिन में बने रहने और चैकिंग के दौरान सोशल डिस्टेंस (social distance) का पालन करना होगा और थोड़ी थोड़ी देर में हाथों को सेनेटाइज़ भी करना होगा। बता दें कि सरकार टोल टैक्स वसूलने के लिये एजेंसी नियुक्त करती है, एमपीआरडीसी (MPRDC) इसकी मॉनिटरिंग करता है और निगम टोल टैक्स (toll tax) की राशि तय करता है। लंबे समय से टोल प्लाजा बंद होने के कारण सरकार और एजेंसी को करोड़ों का नुकसान हो रहा है और इसीलिये लॉकडाउन के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा था ताकि टैक्स वसूली फिर से शुरू की जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews