Transfer: आबकारी उप निरीक्षकों का कार्यवाहक प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पद पर पदोन्नत कर तबादला, पदस्थापना आदेश जारी

राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय निर्णय लेते हुए वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत आने वाले आबकारी विभाग में पदस्थ कनिष्ठ स्तर के अधिअक्रियों को कय्वाहक उच्च पद का प्रभार सौंपा है।
transfer 2026

transfer

मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने आबकारी विभाग में पदोन्नति और तबादला (Transfer) आदेश जारी किये हैं, मंत्रालय से जारी आदेश में आबकारी उप निरीक्षकों को उच्च प्रभार सौंपते हुए उन्हें कार्यवाहक प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पद पर पदोन्नत करते हुए उनका तबादला आदेश जारी किया है।

वाणिज्यिक विभाग ने अपने आदेश में लिखा-  आबकारी विभाग के अंतर्गत विभाग के रिक्त पदों पर कनिष्ठ स्तर के अधिकारियों को कार्यवाहक उच्च पद का प्रभार के साथ पदस्थ किये जाने का राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय निर्णय लिया गया है। कार्यवाहक उच्च पद का प्रभार के साथ पदस्थ अधिकारियों का वेतनमान वही रहेगा, जो उन्हें अपने वास्तविक कनिष्ठ पद पर प्राप्त हो रहा है। कार्यवाहक उच्च पद का प्रभार के कार्यकाल के आधार पर उक्त पद की वरिष्ठता संबंधित अधिकारी को प्राप्त नहीं होगी।

62 आबकारी उप निरीक्षकों को उच्च प्रभार, तबादले 

तबादला सूची में 62 आबकारी उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें कार्यवाहक प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पद का उच्च प्रभार दिया गया है, शासन के आदेश में कहा गया है ये उच्च प्रभार और तबादला आदेश तत्काल से लागू माना जायेगा।

वाणिज्यिक कर विभाग की तबादला सूची 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews