Transfer: इंदौर दूषित पेयजल मामला, नगर निगम अपर आयुक्त का तबादला, तीन नए IAS अधिकारी पदस्थ, आदेश जारी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शासन ने अपर आयुक्त सिसोनिया को इंदौर नगर निगम से हटाकर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव बनाकर मंत्रालय भेज दिया है।
Transfer

Transfer

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौत के बाद प्रदेश सरकार एक्शन में हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ इस मामले में राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सिसोनिया का तबादला 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों का असर तत्काल हुआ है, शासन ने अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को इंदौर से हटा दिया है, सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं, GAD ने आज कुल 4 आईएस अधिकारियो की तबादला सूची जारी की हैं इसमें एक अधिकारी को इंदौर से हटाया गया है और तीन अधिकारियों को अपर आयुक्त नगर निगम बनाकर पदस्थ किया है।

इन तीन IAS अधिकारियों को बनाया अपर आयुक्त 

दूषित पेयजल की घटना से नाराज मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शासन ने अपर आयुक्त सिसोनिया को इंदौर नगर निगम से हटाकर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव बनाकर मंत्रालय भेज दिया है, GAD ने खरगौन जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह, आलीराजपुर जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह और उप परिवहन आयुक्त इंदौर आशीष कुमार पाठक को इंदौर नगर निगम में बतौर अपर आयुक्त पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews