Transfer News: राज्य शासन ने 100 से अधिक DSP के तबादले किये, गृह विभाग ने जारी किये पदस्थापना आदेश, देखें लिस्ट

प्रशासनिक कार्यसुविधा के हिसाब से राज्य शासन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करता है, इसी क्रम में मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने उप पुलिस अधीक्षकों के तबादला देश जारी किये हैं
Transfer

मध्य प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, गृह विभाग ने आज जारी तबादला सूची में 100 से अधि उप पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर किया है, ये अधिकारी जिला पुलिस बल के अलावा विशेष सशस्त्र बल, रेडियो, नगरीय पुलिस, यातायात सहित अन्य इकाइयों में पदस्थ हैं।

114 DSP के ट्रांसफर   

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने आज पुलिस अधिकारियों की थोकबंद तबादला सूची जारी की है इस सूची में 114 उप पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं जिनका तबादला एक इकाई से दूसरी इकाई में किया गया है और सभी को आदेशित किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में वे कार्यमुक्त होकर पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन करें।

DGP ने दिए हैं ये निर्देश 

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग में पारदर्शिता बनाये रखना उनकी जिम्मेदारी है कोई भी अधिकारी या फिर कर्मचारी लम्बे समय तक एक ही पदस्थापना वाली जगह जमा नहीं रहना चाहिए इससे सही सन्देश नहीं जाता इसलिए समय समय पर तबादले जरूरी हैं।

गृह विभाग का तबादला आदेश 

 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews