
IPS officers
मध्य प्रदेश में पदस्थ IPS अधिकारियों को गृह विभाग ने वर्तमान कार्य क एस्थ अतिरिक्त प्रभार सौंपा है इस आदेश में भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एसएएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
5 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में जिन पांच आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं उनमें डीआईजी असित यादव, एसपी सूरज कुमार वर्मा, एसपी अनुराग सुजानिया, एसपी राजेश रघुवंशी और एसपी मयूर खंडेलवाल का नाम शामिल है।
अधिकारियों को उसी जिले में SAF की जिम्मेदारी भी
- गृह विभाग ने डीआईजी ग्वालियर रेंज असित यादव को रेंज के साथ डीआईजी एसएएफ ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
- एसपी भिंड सूरज कुमार वर्मा को कमान्डेंट 17वीं वाहिनी एसएएफ भिंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
- एसपी सागर अनुराग सुजानिया को कमान्डेंट 10वीं वाहिनी एसएएफ सागर का अतिरिक्त प्रभार सौंपाहै।
- एसपी मंडला राजेश रघुवंशी को कमान्डेंट 35वीं वाहिनी एसएएफ मंडला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
- एसपी दतिया मयूर खंडेलवाल को कमान्डेंट 29वी वाहिनी एसएएफ दतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
गृह विभाग का आदेश

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

